देहरादून: देहरादून में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय वृद्धि की मांग पर किया जोरदार प्रदर्शन
देहरादून में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने और स्थायीकरण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकत्रियां सचिवालय की ओर कूच करने निकलीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें सचिवालय से पहले ही रोक दिया। इस दौरान कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों पर अडिग रहीं।