फिरोज़ाबाद: दाऊ दयाल डिग्री कॉलेज के पास अज्ञात लोगों ने बाइक सवार युवक पर किया जानलेवा हमला
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के दाऊ दयाल डिग्री कॉलेज के पास ठारपुठा के रहने वाले आशीष नामक बाइक सवार पर अज्ञात लोगो ने मारपीट कर ईट से हमला किया है। घायल युवक की माने तो वह घर से काम के लिए निकला था। इसी दौरान अज्ञात लोग घटना को अंजाम देकर फरार हुये है। पीड़ित केस दर्ज करा दिया है। वही मामले को लेकर पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है।