कुर्था: कुर्था में भयानक सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार नीतीश की दर्दनाक मौत
Kurtha, Arwal | Apr 28, 2026 कुर्था थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे-69 पर निरंजन बिगहा के पास मंगलवार को ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में मानिकपुर निवासी नीतीश कुमार की मौत हो गई। गंभीर घायल नीतीश को सीएचसी कुर्था ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। ट्रक चालक फरार। पीएसआई स्मिता उपाध्याय ने वाहन जब्त कर जांच शुरू की गई है