तुरकौलिया: रघुनाथपुर से पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया
रघुनाथपुर से पुलिस एक ज़हराब तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष धनन्जय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर रघुनाथपुर का अमीर सहनी है। जिसके ऊपर स्थानीय थाना में कांड संख्या 136/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज था। जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। परंतु पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था,गूप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई।