गुना नगर: विश्राम गृह में युवा संगम: 66 युवाओं को नौकरी, 201 हितग्राहियों को ₹1.11 करोड़ का हितलाभ वितरण
शासन के निर्देशअनुसार गुना जिला पंचायत विश्राम गृह में जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम हुआ। 23 अप्रैल को जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीणा ने बताया, बड़ी संख्या में हितग्राही बेरोजगार युवक युवती शामिल हुए। निधि क्षेत्र की 8 कंपनियों ने 66 युवाओं का चयन कर ऑफर लेटर दिए। विभागों की स्वरोजगार योजनाओं के 201 हितग्राहियों को ₹1.11 करोड़ का हितलाभ वितरण किया गया।