शिकोहाबाद: बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए अरांव पुलिस ने कसी कमर, प्रेम प्रसंग व पलायन के दुष्परिणामों पर दी 'शक्ति' की सीख
मिशन शक्ति फेज 5 के तहत रविवार को अंराव पुलिस ने ग्राम नगला सुभान में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। प्रभारी निरीक्षक ऋषि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने युवाओं को प्रेम प्रसंग और बिना बताए घर से जाने (पलायन) के कानूनी व सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया।