डुमरा: दूसरी बार हम (सेक्युलर) के सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष बने चांद बाबू, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
सीतामढ़ी: बाजपट्टी प्रखंड के मधुबन गोट निवासी शफीउद्दीन फलाही उर्फ चांद बाबू को दूसरी बार हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।