पताही: बखरी गाँव में पूर्व में हुए चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
पताही थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी कर चाकू मारकर घायल करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार मुख्य आरोपी बखरी गांव का वैद्यनाथ साह है। थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले बखरी गांव में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष द्वारा चाकूबाजी की गई थी।