इटखोरी: चतरा उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं, तुरंत समाधान के दिए निर्देश
Itkhori, Chatra | May 19, 2026 समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों ने अपनी समस्याएं व शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, पेंशन, पेयजल, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा समेत कई विभागों से जुड़े मामले आए। उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों का अवल