पिंड्रा: चोलापुर के दानगंज में आरोपी ने पुलिस को धक्का देकर फरार हो गए, दानगंज चौकी प्रभारी गंभीर रूप से घायल
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में दानगंज बाजार में उसे समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब ओवरटेक को लेकर ऑटो चालक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले जा रहे थे इस दौरान आरोपियों ने चौकी प्रभारी को धक्का देकर गंभीर रूप से घायल करते हुए मौके से फरार हो गए।