कुम्भराज: वार्ड 1 के पार्षद के घर के बाहर से बाइक चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
Kumbhraj, Guna | Apr 26, 2026 कुंभराज थाना के कुंभराज नगर में अंबेडकर वार्ड क्रमांक 1 रविदास मंदिर के पहले पतली गली में वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद संतोष अहिरवार की बाइक चोरी हो गई। 26 अप्रैल को पार्षद संतोष अहिरवार ने कहा, बीती रात को अज्ञात चोर घर के बाहर से बाइक क्रमांक MP08 MN 3044 चोरी कर ले गए। थाना में शिकायत की है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।