पथरगामा: पथरगामा धमसाय आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पोषण पखवाड़ा का आयोजन
बुधवार को 11:00 बजे दिन में प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर धमसाय में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार के देखरेख में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिला एवं पुरुष को कुपोषण एवं सुपोषण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पर अधिकारी डॉ संजीव कुमार ने दी।