टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले में 24 घंटे में 1.6 इंच बारिश, कई कॉलोनियों में भरा पानी, अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
टीकमगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान एक बार फिर जोरदार बारिश हुई। टीकमगढ़ जिले में अब तक कुल 42.3 इंच औसत बारिश हो चुकी है। बारिश के कारण टीकमगढ़ शहर की कई कॉलोनी में पानी भर गया जिससे बच्चे और बड़ों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार से बुधवार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।