टीकमगढ़: गणेशपुरा गांव में विद्युत करंट लगने से एक व्यक्ति की हालत बिगड़ी, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के गणेशपुरा गांव में एक व्यक्ति को विद्युत करंट लग गया। व्यक्ति का नाम बाबूलाल निवासी गणेशपुरा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति खेत पर विद्युत मोटर सुधार रहा था इसी दौरान उसे करंट लग गया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। व्यक्ति को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।