टीकमगढ़: भाजपा जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों ने धानुक वंशकार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर किया सम्मान
टीकमगढ रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत एवं भाजपा पदाधिकारियों ने धानुक वंशकार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी बंसल व प्रदेश अध्यक्ष संजय पिपरिया से मुलाकात की व उनका सम्मान किया । धानुक वंशकार समाज के विकास के लिए कदम उठाने एवं शिक्षा को बढ़ावा देने की बात हुई।