तानसेन: सुसेरा और जिगसौली गांव में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर मुकदमा दर्ज, महिला समेत 8 लोग नामजद
Tansen, Gwalior | Apr 22, 2026 अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ एक बार फिर पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं यह मामले पटवारी की शिकायत पर दर्ज किए गए है।जिसमें एक मामला नरेश सिंह और सुमेर सिंह के खिलाफ जिगसोली गांव में अवैध रूप से कॉलोनी काटकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है वहीं दूसरा मामले में एक महिला सहित 5 लोगों के खिलाफ अवैध रूप से कॉलोनी काटने का मामला दर्ज किया है।