गांधी-शास्त्री जयंती पर शाहनगर में स्वच्छता का संदेश, अस्पताल से स्कूलों तक चला सफाई अभियान
शाहनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को शाहनगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर में बीएमओ डॉ. एस.के. लोधी, सीएचओ अमन खान सहित अस्पताल के स्टाफ ने परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया।
वहीं शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय शाहनगर में प्राचार्य बी.एल. पांडेय एवं स्टाफ ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की।
इसी तरह हायर सेकेंडरी स्कूल बोरी में प्राचार्य राम प्रताप मिश्रा एवं विद्यालय स्टाफ ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए परिसर को साफ-सुथरा बनाने का संदेश दिया।
गांधी जयंती पर हुए इन अभियानों ने एक बार फिर संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिम्मेदारी है।
स्वच्छ परिसर, स्वस्थ समाज और स्वच्छ भारत की दिशा में एक छोटा कदम।
#गांधी_जयंती #लालबहादुर_शास्त्री #स्वच्छता_अभियान #शाहनगर #स्वच्छभारत #पन्ना