सिराथू: समाजवादी पार्टी ने दारानगर और कड़ा में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया, सपा की नीतियों की जानकारी दी गई
समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव के निर्देशन में सभी विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल पर समाजवादी पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार दारानगर और कड़ा कस्बा में यह कार्यक्रम किया गया है कार्यक्रम में सपा नीतियों के बारे में मौजूद लोगों को रूबरू किया गया है।कार्यक्रम की अगवाई अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कासिम हुसैन द्वारा की गई है।