बेगूसराय: खोदाबंदपुर पुलिस ने लापता 3 बच्चों को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया: SP
खोदाबंदपुर थाना की पुलिस ने लापता 03 बच्चे को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि खोदाबंदपुर थाना को सूचना मिली की तीन बच्चा अनिकेत कुमार, मोनू कुमार और सोनम कुमार लापता हो गया है.