गुलाबगंज: गुलाबगंज के संतापुरफाटक पर बन रहे फ्लाईओवर पर पटरियो के ऊपर ब्रिज बनाने की चल रही प्रक्रिया,गेट को किया अस्थाई रूप से बद
गुलाबगंज से संतापुर, चक्र रघुनाथपुर और अन्य गांव से जोड़ने के लिए संतापुर फाटक के ऊपर ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। जिससे गुलाबगंज आने जाने के लिए रास्ता सुगम हो जाएगा। बुधवार को ब्रिज पर पटरी के ऊपरी हिस्से का काम चल रहा है। रेलवे के इंजीनियर ऊपर पिलर रखने का काम कर रहे हैं जिसके चलते रेलवे फाटक को बुधवार दोपहर 2 बजे अस्थाई रूप से बंद किया गया है।