मोठ: ककरवई क्षेत्र में खुलेआम हो रहा वृक्षों का सफाया, ग्रामीण बोले- रुका कटान तो खत्म हो जाएगी हरियाली
Moth, Jhansi | May 26, 2026 ककरवई क्षेत्र में लंबे समय से बड़े पैमाने पर हरे-भरे और फलदार वृक्षों का कटान किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार किसानों की लकड़ी के नाम पर भारी मात्रा में पेड़ काटकर ट्रकों से बाहर भेज रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग करते हुए ऐसे ठेकेदारों को वन माफिया घोषित करने की बात कही है।