मऊगंज: जागरूक बेटी ने पिता को बालू-गिट्टी के नाम पर हो रही साइबर ठगी से बचाया, टला बड़ा फ्रॉड
Mauganj, Rewa | Feb 1, 2026 मऊगंज में साइबर ठगों की एक बड़ी साजिश एक जागरूक बेटी की सूझबूझ से नाकाम हो गई।इरफान खान को फोन कर खुद को हॉस्पिटल भवन निर्माण से जुड़ा ठेकेदार बताते हुए एक गाड़ी बालू और एक गाड़ी गिट्टी मंगवाई।भरोसे में आकर इरफान ने 57 हजार का माल गिरा दिया।भुगतान के समय ठग ने कहा कि उसका बेटा सिक्किम में फौज में है वही पैसा ट्रांसफर करेगा।बेटी समझ गई की फ्रॉड होने वाला है।