झुंझुनू: एससी एसटी कोर्ट ने 5 साल पुराने हत्या मामले में एक आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
झुंझुनू एससी एसटी न्यायालय ने 5 साल पुराने एक मामले में गुरुवार शाम 4:00 बजे के आसपास एक फैसला सुनाते हुए एक आरोपी को आजीवन कारावास व 50000 रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है, जबकि चार अन्य व्यक्तियों को अलग-अलग धाराओं में तीन माह का साधारण कारावास व ₹5000 जमाने की सजा सुनाई है, मात्र ठंडी पकौड़ी देने को लेकर हुए विवाद में पशु चिकित्सक की हत्या कर दी गई थी