रायसेन: अधिक मास में श्रद्धा का संगम: रायसेन के संस्कार धाम मंदिर में महिलाओं ने किया स्नान-दान व पूजन
Raisen, Raisen | Jun 13, 2026 शनिवार शाम 4:00 बजे से रायसेन शहर के संस्कार धाम मंदिर में अधिक मास के पावन अवसर पर महिलाओं द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्नान, दान, जप, व्रत एवं पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से गूंज उठा। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान की