भभुआ: रतवार स्कूल के पास बारातियों से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलटी, 7 लोग घायल, इलाज के बाद 2 को हायर सेंटर रेफर किया गया
Bhabua, Kaimur | May 1, 2026 रतवार स्कूल के पास बारातियों से भरी एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई । जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गुरुवार की देर रात्रि लगभग 9:30 बजे की बताई जाती है। घायलों में दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव के विपिन कुमार,कृष्ण कुमार,सेराज अली और चैनपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी ऋषभ कुमार व सुरज के अन्य दो और भी घायल हो गए हैं।