गोंडा: खनन अधिकारी ने अवैध मिट्टी खनन करने पर 2 ट्रैक्टर ट्रॉली व 1 ट्रैक्टर लोडर किया सीज, मोतीगंज थाने में किया सुपुर्द
Gonda, Gonda | May 2, 2025 खनन अधिकारी ने शुक्रवार सुबह 09 बजे बताया कि डीएम सर के आदेश पर थाना मोतीगंज क्षेत्र राजगढ़ में छापेमारी कर देर रात अवैध रूप से मिट्टी का खनन और परिवहन करते हुए तीन वाहनों दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रैक्टर लोडर को पकड़ा कर सीज किया है, हमारी टीम द्वारा इन वाहनों को जब्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए थाना मोतीगंज की सुपुर्दगी में दे दिया गया है