अमर शहीद बाबा तिलका मांझी जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचगाछी हाट मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम के द्वारा पुरस्कृत किया गया।