हुज़ूर: भोपाल में अब तक 48 इंच से ज्यादा गिरा पानी, केरवा डैम के तीन,कलियासोत के दो,भदभदा डैम का एक और कोलार डैम का एक गेट खुला
Huzur, Bhopal | Sep 12, 2024 अबकी बार मानसून उम्मीद से ज्यादा बरस रहा है। भोपाल के सभी डैमों के गेट खुले हुए हैं। केरवा डैम के 8 में से 3 गेट, कलियासोत के 13 में से 2 गेट, भदभदा के 11 में से 1 गेट और कोलार के 8 में से 1 गेट खुला हुआ है। एहतियातन नदी किनारे के निचले इलाकों को अलर्ट किया गया है।