सिरौली गौसपुर: एसडीएम सिरौली गौसपुर ने सैदनपुर, केवलापुर सहित कई परिषदीय विद्यालयों और पंचायत मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
सिरौली गौसपुर एसडीएम अनिल कुमार सरोज ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों और पंचायत मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जर्जर और बदले जाने वाले बूथों का भी जायजा लिया है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बालेंद्र भूषण वर्मा खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता मनोज मिश्रा सहायक विकास अधिकारी पंचायत मौजूद रहे।