सेन्हा: सेन्हा प्रखंड में बीडीओ ने धान अधिप्राप्ति केंद्र और राइस मिल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लोहरदगा जिले के सेन्हा बीडीओ संग्राम मुर्मु एवं प्रखंड प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे धान अधिप्राप्ति केंद्र सेन्हा और कमला राइस मिल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कमला राइस मिल के प्रबंधक से मुलाकात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।