सेन्हा: कुंदगड़ी गांव में जीव दया फाउंडेशन और होप संस्था ने 150 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड स्थित कुंदगड़ी गांव में मंगलवार शाम लगभग 4:00 बजे जीव दया फाउंडेशन और होप संस्था के संयुक्त तत्वावधान में लगभग 150 अति- जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन सामग्री वितरित की गई। यह वितरण दूध- बिस्किट परियोजना के तहत किया गया, जो मार्च 2024 से लोहरदगा जिले में संचालित की जा रही है।