सेन्हा: तोडार में संपन्न हुई 12 पड़हा चौकनी की बैठक, समाज सुधार पर की गई चर्चा
तोडार में 12 पड़हा चौकनी की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार सुबह 11:00 बजे आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता वेल दीपेश्वर भगत ने की। बैठक में जिला राजी पड़हा वेल लक्ष्मी नारायण भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य धर्म, संस्कृति, आपसी विवादों और अन्य सामाजिक समस्याओं पर विचार-विमर्श करना था।