सेन्हा: सेन्हा डांडू पंचायत में मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, सेन्हा पुलिस ने भेजा जेल
सेन्हा डांडू पंचायत ग्राम में एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट का मामला पहुंचा स्थानीय थाना त्वरित कारवाई करते हुए बुधवार शाम लगभग 5:00 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। विदित हो कि लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के डांडू पंचायत ग्राम में मंगलवार को जमीन को लेकर आपसी विवाद हुआ और एक दूसरे पक्ष के बीच नोक झोंक होते होते मार पीट हुआ।