देवबंद: देवबंद में शराब तस्करी पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 27 पव्वे अवैध देशी शराब और बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
देवबंद में अवैध शराब की तस्करी पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 27 पव्वे अवैध देशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है और उससे इस नेटवर्क के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।