गुना नगर: गुना से ग्वालियर पहुंची महिला, पूर्व CM दिग्विजय सिंह से वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने हेतु मांगा टिकट
गुना की एक महिला का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। महिला अपना नाम डॉ. लीना शर्मा बताते हुए गुना की निवासी बता रही है। महिला गुना से ग्वालियर पहुंची और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से पीएम मोदी के विरोध में लोकसभा चुनाव लड़ने वाराणसी सीट से टिकट मांगा। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने महिला को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से मिलने नहीं दिया। होटल से बाहर कर दिया