होशंगाबाद नगर: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में रेंजर के बंगले से दस लाख की चोरी, नर्मदापुरम-बैतूल सीमा विवाद में उलझी पुलिस
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के तवा बफर रेंज के रेंजर अमित सिंह चौहान के सरकारी बंगले में चोरी की बड़ी वारदात का मामला बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे सामने आई है। अज्ञात बदमाश सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 10 लाख के सोने के जेवर, नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद नर्मदापुरम और बैतूल जिले की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही,रात करीब 2 बजे तक FIR दर्ज नहीं हुई।