*रोहना कालोनी में जमा था जुआँफड़, देहात पुलिस ने मारी रेड, 4 जुआरी गिरफ्तार*,छिंदवाड़ा। देहात पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज फिर एक बार पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है। दरअसल थाना देहात पुलिस ने रोहना कालोनी में चल रहे जुआँफड़ पर रेड कार्यवाही कर चार जुआरियों के पास से 6860 रूपये जप्त किए हैं।