पिपरई: सिंघाडा गांव से लापता हुई 20 वर्षीय युवती, पुलिस ने मामला दर्ज कर की तलाश शुरू
सिंघाडा गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, 42 वर्षीय व्यक्ति ने शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि युवती घर से बिना बताये कहीं चली गई है जो घर लौट कर नहीं आई , फरियादी की शिकायत पर पिपरई पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है ।