शिवपुरी नगर: चांदपाठा झील को मिलेगी जलकुंभी से मुक्ति, बारिश से पहले खुलेंगे हाइड्रोलिक गेट: कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा फैसला
शिवपुरी शहर की लाइफलाइन और खूबसूरत सांख्य सागर (चांदपाठा) झील को जल्द ही अपनी खोई हुई रंगत वापस मिलने वाली है। झील के सीने को छलनी कर रही जलकुंभी की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा और रणनीतिक कदम उठाया है। अब आगामी मानसून के दौरान झील के हाइड्रोलिक गेट खोले जाएंगे, ताकि पानी के तेज बहाव के साथ इस हरी आफत को पूरी तरह बाहर निकाला जा सके।