ताजपुर: सोंगरगांव स्थित एक परिसर से पुलिस में भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक टाटा 407 पिकअप को जब्त कर मालिक को गिरफ्तार
ताजपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोंगर गांव स्थित एक परिसर से 909 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक टाटा 407 पिकअप को जब्त कर लिया। साथ ही परिसर मालिक अनिल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।