रजौली: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बौढ़ी कला में बच्चे और बकरी एक साथ खा रहे हैं मध्यान्ह भोजन
रजौली प्रखंड के सिरोडाबर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बौढ़ी कला से गुरुवार को चौंकाने वाला नजारा सामने आया। मासूम बच्चे जमीन पर बैठकर दाल-चावल खा रहे थे और बकरी भी उनके साथ थाली से भोजन कर रही थी। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों भी चौंक गये।