जोकीहाट: जोकीहाट, अररिया में मेडिकल स्टोर से नशीली कफ सिरप की बरामदगी
जोकीहाट के सिकटिया हाट में पुलिस की छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर के अंदर बने गुप्त तहखाने से 51 बोतल प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस को देखते ही संचालक फरार हो गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।