बीना: मस्जिद वार्ड के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, थाने में शिकायत, चोर सीसीटीवी में कैद
यह घटना मस्जिद वार्ड, महावीर चौक यानी मुख्य बाजार की है, जहां गौरव जैन नामक बर्तन दुकानदार की दुकान के ठीक सामने से शुक्रवार को करीब 3:15 बजे दिनदहाड़े उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। फरियादी ने बताया कि मोटरसाइकिल दुकान के सामने खड़ी थी, और चोरी के बाद उन्होंने थाने में शिकायत की है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में चोर कैद हो गए हैं।