कांके: चुटिया थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास पत्थर से मारकर हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 15, 2025 चुटिया थाना थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के पास पत्थर से मारकर हत्या करने के तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। समाहरणालय में रविवार शाम करीब चार बजे प्रेस कांफ्रेंस कर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक की पहचान कर एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया।