नवाबगंज: बाराबंकी में लाखों का कूड़ा प्रबंधन केंद्र बंद, सड़क पर सड़ रहा कचरा, बीमारी फैलने का खतरा
बाराबंकी के मसौली विकासखंड की ग्राम पंचायत नैनामऊ में लाखों रुपये की लागत से बना अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र कई महीनों से बंद पड़ा है। केंद्र बंद होने के कारण घर-घर से एकत्रित होने वाला कूड़ा सड़क किनारे ही फेंका जा रहा है। इससे इलाके में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है।