महाराजगंज: बरवा खुर्द में आरसीसी नाली निर्माण के दौरान सड़क पर पसरा मलबा, दुर्घटना का खतरा बढ़ा
सोमवार दोपहर 3:30 बजे घुघली थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द गांव में आरसीसी नाली निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर निर्माण सामग्री और मलबा बिखरा पड़ा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण में उपयोग की जा रही गिट्टी, बालू और खुदाई से निकला मलबा मुख्य सड़क पर फैल गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। खासकर रात के समय यह स्