भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी दीक्षित में सोमवार को 4 बजे गेहूं के खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रहे किसानों ने जब अजगर को देखा तो भय के कारण मौके से हट गए और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।