मानिकपुर: रानीपुर टाइगर रिजर्व के कर्मियों पर आदिवासियों से मारपीट का आरोप, पीड़ित पहुंचे थाने
चित्रकूट के मारकुंडी क्षेत्र में तीन आदिवासी ग्रामीणों ने रानीपुर टाइगर रिजर्व कर्मियों पर बांधकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल ग्रामीणों का इलाज मानिकपुर सीएचसी में हुआ। गुरुवार सुबह 11 बजे पीड़ितों ने थाना मारकुंडी में प्रार्थना पत्र देकर मारपीट के साथ रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है।