पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 11/15 के चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी के द्वारा आज पंचकूला के सेक्टर 11/15 के चौक पर इकट्ठा होकर हरियाणा की गठबंधन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पंचकूला रंजीत उप्पल ने बताया कि हरियाणा में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है जिसके चलते युवा सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए हैं।