पंचकूला: लघु सचिवालय में उपायुक्त ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी (खनन) की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की
उपायुक्त सुशील सारवान ने जिले में अवैध खनन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जिला में अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपायुक्त आज लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी (खनन) की आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।